निरसा(NIRSA):मैथम डैम की ही भाती पंचेत डेम के सावलापुर में मत्स्य विभाग के द्वारा दो दिवसीय अंगुलीका मछली आज हर साल की भाती इस साल भी छोड़ जा रहा है मछुआरों और स्थानीय विस्थापितों के लिए उँगलिका मछली जलाशय में छोड़ा गया। जहां जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार साथ ही क्षेत्र के किसान राजू मालाकार , सतीश कुमार, रंजीत मल्लाह, छोटू कुमा दास,धनंजय कुमार बावरी ,सरोज चंद्र धीवर ,हरि प्रसाद केवट, संजय निषाद, सरस्वती कुमारी धीवर ,शैलेश कुमार आदि मौजूद थे। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण ने मीडिया से बताया कि सरकार द्वारा हर साल स्थानीय लोगों के लिए डैम के जलाशय में उँगलिका मछली छोड़ने का काम किया जाता है। इस वर्ष भी किसानों से योजना के अंतर्गत मछली लेकर डैम में छोड़ा गया है जिसमें 6 लाख मेजर कार्प और 1 लाख ग्रास कार्प मछली शामिल है। जिसका उद्देश्य है कि स्थानीय विस्थापित एवं मछुआरा के जीवन यापन के लिए रोजी रोजगार का काम करते हैं जिससे उनलोगों के जीविका पोसरर्जन करने में सरकार के द्वारा मदद मिलेगी
NEWSANP के लिए निरसा से मोनोज सिंह की रिपोर्ट

