पंचायत सीजन 4 भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज़्यादा देशों में होगी रिलीज…

पंचायत सीजन 4 भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज़्यादा देशों में होगी रिलीज…

मुंबई(MUMBAI): पंचायत सीज़न 4 को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है. इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, लिखा है चंदन कुमार ने और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन संभाला है. एक खास इंटरऐक्टिव वेबसाइट पर हुए अनोखे वोटिंग मुकाबले में 6.5 मिलियन से ज़्यादा फैंस ने टीम मंजू देवी या टीम क्रांति देवी को सपोर्ट किया और इसी जोश की वजह से नए सीजन की रिलीज डेट पहले कर दी गई. अब पंचायत सीजन 4 भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में 24 जून से सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
फुलेरा नाम के काल्पनिक गांव में सेट ‘पंचायत’ का नया सीजन एक बार फिर छोटे शहर की हलचल, भावनाएं और ह्यूमर से भरपूर किस्सों से भरा होगा. इस बार नई चुनौतियों के साथ-साथ पुराने और प्यारे चेहरे फिर लौटेंगे और उनके साथ ढेर सारे मजेदार ट्विस्ट भी. शो में एक बार फिर नजर आएंगे जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार.
‘पंचायत’ के नए सीज़न का ट्रेलर दिखाता है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहां आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी. रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और ज़बरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है. दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हैं, और इसी चक्कर में शुरू होता है असली खेल जैसे एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना, छुपे इशारों में सवाल उठाना और चुपचाप चालें चलना. गांव की गलियों में गूंजते देसी गानों और जोश से भरे नारों के बीच ये ट्रेलर वादा करता है।
‘पंचायत सीजन 4’ के लॉन्च से पहले फैंस ने इस बार सिर्फ इंतजार नहीं किया, बल्कि रिलीज डेट तय करने में भी बड़ी भूमिका निभाई. साइट पप बनाए गए खास इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म पर फैंस ने टीम मंजू देवी और टीम क्रांति देवी के लिए ज़ोरदार वोटिंग की. कुल 65 लाख वोट डाले गए और हर एक वोट लाइव मीटर को रिलीज़ की तरफ और करीब लाता गया. ये वर्चुअल मुकाबला धीरे-धीरे फैंस के लिए एक जश्न में बदल गया और उनके ज़बरदस्त जोश और प्यार को देखते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज़ डेट पहले कर दी गई.
चंदन कुमार, ‘पंचायत सीजन 4’ के क्रिएटर और राइटर ने कहा, ‘पंचायत’ लिखना मेरे लिए खुद को समझने और हर चीज़ के लिए शुक्रगुज़ार होने का एक सफर रहा है. इस शो की सबसे खास बात यही है कि हर सीजन पहले वाले से नेचुरली जुड़ता है, लेकिन साथ ही आगे की कहानी के लिए भी रास्ता खुला छोड़ता है. हमारा हमेशा यही मकसद रहता है कि कहानी को ताज़ा बनाए रखें. नए किरदार और नए समीकरण लाएं, लेकिन साथ ही फुलेरा की भावनात्मक रफ़्तार से भी जुड़ाव बना रहे।सीजन 4 के साथ ‘पंचायत’ की दुनिया और गहराई से सामने आती है, चाहे वो कहानी की सादगी हो या किरदारों के बदलते रिश्ते,उससे भी ज्यादा मज़ा आगे आने वाला है, और मैं इंतज़ार कर रहा हूं यह देखने के लिए कि लोग इसे कैसे पसंद करेंगे।

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *