धनबाद(NIRSA): पंचायती राज विभाग एवं जिला पंचायती राज के निर्देश पर बुधवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रति पंचायत से पंचायत स्तरीय स्थायी समिति के 7 अध्यक्ष, पंचायत सचिव उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुई जो दोपहर 2 बजे तक चली। परन्तु प्रशिक्षण के दौरान किसी तरह का रिफ्रेस्मेंट नहीं दिए जाने पर आयोजन कमिटी की आलोचना करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष काकुली मुखर्जी ने कहा की यह पहला ऐसा शिविर हुए जिसके पहले दिन किसी तरह का रिफ्रेस्मेंट नहीं दिया गया। मौके पर उपस्थित मास्टर ट्रेनर सचिन मंडल ने बताया कि पंचायत में साथ स्थाई समिति बनाई गई है उन सभी अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होना है। इससे पंचायत को सुदृढ़ बनाने में सहयोग मिलेगा। यह प्रशिक्षण दो ग्रुप में किया जाएगा। मौके पर प्रशिक्षक सुमन साव, बीपीआरओ लालू रविदास सहित अन्य मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
