धनबाद(NIRSA): पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय सभागार में जीपीएफटी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को प्रारंभ किया गया..
प्रशिक्षण शिविर में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपस्थित मास्टर ट्रेनर पिंटू मंडल ने बताया कि पंचायत का संपूर्ण विकास के लिए झारखंड सरकार द्वारा जीपीएफटी की संपूर्ण जानकारी देने हेतु हम लोग यहां पहुंचे हैं। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी देना है ताकि वह पंचायत में जाकर के पंचायत का विकास ग्रामीण के सहयोग से कर सकें…
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

