न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन…

न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD):हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को हुआ.मुख्य अतिथि में पूजा समिति के संरक्षक सह समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक सह समाजसेवी विजय कुमार झा,सभाध्यक्ष सह युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह,संरक्षक अफजल खान, संरक्षक पप्पू सिंह एवं पूजा समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, महासचिव मुनेश्वर सिंह, गौतम मंडल, परवेज खान उपस्थित हुए.मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पंडाल,प्रतिमा एवं मेला का उद्घाटन किया गया. हर साल न्यू रेलवे स्टेशन कॉलोनी का पूजा पंडाल हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल बनता है. पूजा के आयोजन से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक मुस्लिम समुदाय के लोगों का सहयोग बढ़चढ़कर रहता है. सभी ने एक स्वर से इस नवरात्रि में कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना माता रानी से की गई.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *