प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है।
पीएम ने कहा कि हमारे देश के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में भी है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सबने कड़ी निंदा की। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।पहलगाम हमले का किया जिक्र.पीएम ने कहा, ‘पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।’
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

