धनबाद(DHANBAD): नेहरू युवा केंद्र धनबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में आज सिटी सेंटर, धनबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान “मेरा युवा भारत” वॉलंटियर्स के माध्यम से संचालित किया गया, जिसमें युवाओं ने ट्रैफिक वॉलंटियरिंग के जरिए नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया..
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान वॉलंटियर्स ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, और तेज गति से वाहन चलाने से बचने के प्रति लोगों को जागरूक किया..
युवाओं ने पोस्टर्स, स्लोगन और पंपलेट के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई..
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र धनबाद के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने कहा, “सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। हमारा उद्देश्य है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। युवाओं का इस अभियान में सक्रिय योगदान प्रेरणादायक है”..
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के रूप में राजप्रिया, सानिया, महताब, सौरभ, सावित्री, सरफराज, खुशी, प्रीति, अंशु आदि उपस्थित रहे..
NEWSANP के लिए धनबाद से सौरव की रिपोर्ट

