नेपाल में कोचिंग सेंटरों को बंद करने का आदेश…

नेपाल में कोचिंग सेंटरों को बंद करने का आदेश…

नेपाल(NEPAL): नेपाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी और ब्रिज कोर्स कराने वाले कोचिंग सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया है। शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सभी ऐसे कोचिंग संस्थानों को 15 दिनों के भीतर पूरी तरह बंद करना होगा। मंत्रालय का मानना है कि इस तरह के कोर्स छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा ये अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी बढ़ाते हैं। सरकार के इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *