रांची(RANCHI) : AJSU की नेत्री नीरू शांति ने JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। JMM के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में लोहरदगा से AJSU पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति ने JMM की सदस्यता ली। नीरू शांति भगत के नेतृत्व में कई लोगों ने JMM का दामन थामा। पार्टी में शामिल होनेवाले अन्य नेताओं में आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के सचिव आशुतोष गोस्वामी, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिला के आजसू पार्टी कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। मौके पर उन्होंने पार्टी के नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। झामुमो में शामिल होनेवालों में विश्वास उरांव (जिला संयोजक आजसू पार्टी), अशोक लुगुन (जिला संयोजक युवा आजसू), अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत सहित अन्य का नाम शामिल है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

