झरिया। (JHARIYA नीरज सिंह स्कूल महोत्सव 2024′ का भव्य समापन समारोह शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के निकट आयोजित किया गया। जिसमें झरिया के 87 विद्यालयों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।
कार्यक्रम में शामिल झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने हजारों बच्चों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद कहा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी जनों ने पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ प्रण लिया कि हम कभी चुनौतियों से नहीं डरेंगे और स्व नीरज सिंह के सिद्धांतो को अपनाते हुए अपना हर कर्म ईमानदारी, हिम्मत और आत्मविश्वास से करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह कार्यक्रम के उद्घाट1न सत्र में उपस्थित थे। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स, विविध खेलों एवं सांस्कृतिक कला-कर्मों के k को झरिया विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया।
वही झरिया प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार दुबे के साथ-साथ अनेकों स्कूलों के प्रिंसिपल ने भी अपनी मौजूदगी से बच्चों का जोश बढ़ाया- संत जेवियर हाई स्कूल के पुनीत कुमार साह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पुतुल कुमारी, आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के उमेश कुमार रवानी, एस.डी.एम स्कूल के ए.के. त्रिपाठी, के.डी.एम स्कूल की राखी जी, लिटिल फ्लावर प्ले स्कूल के मुख्तार खान, बालिका महाविद्यालय की मुनमुन दास, ब्राइट पब्लिक स्कूल के आरिफ सिद्दीकी, आदि अपने विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ मौजूद थें।
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं एस.डी.एम. स्कूल के बच्चों ने नृत्य एवं मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही पूर्णिमा नीरज सिंह ने ऐलान किया कि बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अकादमिक प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यालयों के छात्रों को ₹ 2,100 इनाम के तौर पर प्रदान किए जायेंगे। साथी ही, सह-पाठक्रम गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल बैग, पानी बोतल, डायरी आदि भी प्रदान किए जायेंगे।
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लीला कुमारी उपाध्याय सहित, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह, सूरज सिंह, दीपक सिंह, रामबाबू सिंह, महिप सिंह, अभिषेक सिंह, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, सहित हजारों के संख्या में लोग मौजूद थे।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट