बिहार भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है, बताते चलें कि हरियाणा के सूरजकुंड में हुई भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के दूसरे व अंतिम दिन में कमेटी के सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में जाने का फैसला लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद से राय, संजय जायसवाल, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, राधामोहन सिंह सहित कोर कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

