नीतीश कैबिनेट में 47 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल…

नीतीश कैबिनेट में 47 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल…

पटना(BIHAR) : बिहार कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कुल 47 प्रस्तावों को स्वीकृति दी। आगामी चुनाव से पहले नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को सीएम नीतीश कुमार हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने कई विभागों में नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इनमें सबसे अधिक पद सृजन के प्रस्ताव शिक्षा विभाग से हैं। इसके अलावा अन्य कई विभाग में भी नए पदों के सृजन के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदर्शन की गई है।

बिहार में अब से हवाई सफर सस्ता हो जाएगा, क्योंकि कैबिनेट की बैठक में एविएशन टर्बाइन फ्यूल ATF पर लागू वैट की दर घटाए जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में सर्वाधिक हवाई उड़ान पटना एयरपोर्ट पर है। यहां ATF पर वैट दर 29 फीसदी है। यह दर यूपी, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में ज्यादा है। इस वजह से वायुयान कंपनियां उन्हीं राज्यों में ATF खरीद लेती है, जहां वैट कम है, अब ATF पर वैट दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।

नीतीश कैबिनेट में ये भी निर्णय लिया गया कि पटना के छज्जूबाग में आला पुलिस पदाधिकारियों के आवासन के लिए D टाइप अनेक्सी भवन गार्ड रूम के निर्माण के लिए 71 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्माण होगा। पटना के फुलवारिशरीफ नगर परिषद। दानापुर निज़ामत नगर परिषद के क्षेत्र में विस्तार हुआ। शहरी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। राज्य के प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सतत निरीक्षण अनुश्रवण के लिए 10 पंचायतों पर एक निरीक्षण पदाधिकारी के पद का सृजन होगा। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार ने और किन-किन प्रस्तावों पर स्वीकृति दी।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *