बिहार(BIHAR): चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी। इस बैठक में कुल 129 एजेंडों पर मुहर लगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, शहरी विकास, पुलिस, सामाजिक कल्याण समेत कई विभागों से जुड़े अहम फैसले लिए गए।
छात्रों को तीन गुना छात्रवृत्ति
सरकार ने विद्यालयी शिक्षा में छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार किया है। कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों को अब 1200 रुपये, 5 से 6 के छात्रों को 2400 रुपये और 9वीं–10वीं के छात्रों को 3600 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी राशि बढ़ाई गई।
कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा
कृषि विभाग में 218 नए पदों के सृजन के साथ फसल बीमा, बीज वितरण और उत्पादन बढ़ाने की योजनाओं को मंजूरी दी गई। गंडक कमांड एरिया और सिंचाई परियोजनाओं पर भारी खर्च का प्रावधान किया गया।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

