नीतीश कुमार लगातार 20 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे…

नीतीश कुमार लगातार 20 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे…

बिहार(BIHAR): बिहार में आज एक ऐतिहासिक क्षण होने जा रहा है, जहां नीतीश कुमार लगातार 20 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ-ग्रहण सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसे NDA के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:45 बजे हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। सुरक्षा SPG और बिहार पुलिस के ज़िम्मे है। पीएम के सम्मान में राजभवन में विशेष भोज भी होगा, जिसमें लगभग 150 खास मेहमान शामिल होंगे।

कैबिनेट में 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं—जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो, हम से 1-1। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे।

समारोह के लिए ताज, मौर्या और चाणक्या जैसे होटलों में 260 कमरे बुक किए गए हैं। क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और शहर में विशेष ट्रैफिक-सुरक्षा प्लान लागू है।

इस कार्यक्रम में 3 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है। NDA ने इसे “शक्ति प्रदर्शन” बनाने के लिए विधायकों को अपने क्षेत्र से भीड़ लाने का लक्ष्य दिया है।

देशभर से 20 राज्यों के मुख्यमंत्री—जिनमें योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, चंद्रबाबू नायडू, हिमंत बिस्वा सरमा, देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल होंगे—इस समारोह में मौजूद रहेंगे। कई पद्म सम्मानित, वैज्ञानिक और साहित्यकार भी आमंत्रित हैं।

गांधी मैदान में प्रवेश के लिए 13 गेट बनाए गए हैं। गेट-1 सिर्फ VVIP—जैसे पीएम मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष नेतृत्व—के लिए आरक्षित है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *