नीतीश कुमार दोपहर बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे…

नीतीश कुमार दोपहर बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे…

पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दिनभर में चार घंटे में तीन महत्वपूर्ण बैठकें होने की संभावना है।

सुबह 11 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद एनडीए के सभी पांच घटक दल—भाजपा, जदयू, लोकजनशक्ति पार्टी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा—अपने विधायकों के साथ बैठक कर अपने दलों के नेताओं की घोषणा करेंगे।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के 202 विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे अटल सभागार में होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मत से विधायक दल का नेता चयनित किया जाएगा।

राज्यपाल द्वारा सूची पर सहमति देने के बाद 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो जाएगी और 20 नवंबर को नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *