धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु धनबाद पुलिस संकल्पित है। इसी मुहीम के तहत केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियों ने धनबाद में योगदान दे दिया है। मनियाडीह थाना अंतर्गत मध्य विद्यालय मनियाडीह एवं उच्च विद्यालय डंडाटांड स्थित कैंप में सीoआरoपीoएफo की कंपनियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात करते हुए धनबाद पुलिस के पदाधिकारियों द्वारा ब्रिफिंग के तहत सुरक्षात्मक जानकारी साझा की गई..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

