निशिकांत दुबे का अब पूर्व CEC कुरैशी पर निशाना….

निशिकांत दुबे का अब पूर्व CEC कुरैशी पर निशाना….

भाजपा सांसद ने कहा, आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे

कुरैशी ने वक्फ अधिनियम को बताया था मुसलमानों की जमीन हड़पने की योजना

नई दिल्ली(NEW DELHI):भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एसवाई कुरैशी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुरैशी चुनाव आयुक्त नहीं, बल्कि ‘मुस्लिम आयुक्त’ थे। दुबे ने यह टिप्पणी कुरैशी द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम की आलोचना के बाद की। कुरैशी ने इस अधिनियम को मुसलमानों की जमीन हड़पने की सरकार की योजना बताया था। उन्होंने कहा कि आपके कार्यकाल में झारखंड के संथाल परगना में सबसे अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता बनाया गया। दुबे ने आगे कहा कि इस्लाम भारत में 712 ई. में आया था। उससे पहले यह भूमि हिंदुओं, आदिवासियों, जैनियों या बौद्धों की थी। उनके गांव विक्रमशिला को बख्तियार खिलजी ने जला दिया था।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को आतिश दीपांकर के रूप में पहला कुलपति दिया था। दुबे ने लोगों से देश को एकजुट करने और इतिहास को पढऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बांटकर बनाया गया था और अब कोई बंटवारा नहीं होगा। इससे पहले निशिकांत दुबे ने पहले भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना पर भी हमला बोला था। उन्होंने उन्हें भारत में धार्मिक युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भाजपा ने दुबे की इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। उनके इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट के वकील अनस तनवीर ने उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल की सहमति मांगी है। अदालत की अवमानना की कार्यवाही के लिए अटॉर्नी जनरल की पूर्व सहमति जरूरी होती है।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *