
झरिया(JHARIA): शक्ति प्लाज़ा, जोराफाटक से श्याम मंदिर, झरिया धाम तक निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्रा के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा विहार टॉकीज़ रोड स्थित प्रसाद क्लिनिक के निकट श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल एवं मैंगो ड्रिंक सेवा का आयोजन किया गया।
प्रातः 8:45 बजे जब शोभा यात्रा प्रसाद क्लिनिक के समीप पहुंची, तब शाखा सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव के साथ शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं तथा आमजनों के बीच शीतल पेयजल एवं मैंगो ड्रिंक वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा से श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिली।
उपस्थित जनसमूह ने शाखा के सेवा समर्पण की सराहना की। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में निरंतर इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाजसेवा का संदेश दिया जाता रहा है।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा एवं यश अग्रवाल उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

