निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति…

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति…

धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका निर्वाचन, 2026 के निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय अपीलीय प्राधिकारी के रूप में श्रीमती हेमा प्रसाद, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) तथा श्री ध्रुव नारायण राय, राज्य कर आयुक्त, की प्रतिनियुक्त की है।

अपीलीय प्राधिकारियों द्वारा चुनाव अवधि में स्टैटिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल एवं अन्य निर्वाचन व्यय अनुश्रवण दल द्वारा किए जाने वाले नकदी राशि एवं बहुमूल्य सामग्रियों की जब्ती संबंधित मामले का त्वरित निष्पादन करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपीलीय प्राधिकारी जब्त राशि/बहुमूल्य सामग्रियों की विमुक्ति से पूर्व आयकर विभाग से नियमानुसार जाँच कर संतुष्ट होने के उपरान्त ही अग्रेतर कार्रवाई करेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *