निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव ने धुआंधार जनसम्पर्क अभियान किया….

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव ने धुआंधार जनसम्पर्क अभियान किया….

धनबाद (KATRAS): झारखंड विधानसभा चुनाव में बाघमारा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव के मैदान में आने से लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। राजनीतिक पंडित भी बता नहीं पा रहे हैं किसका पलड़ा भारी है। अब तक वे समझ रहे थे, कि कांग्रेस के बागी नेता रोहित यादव के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने से नुकसान भी कांग्रेस को ही होगा। लेकिन रोहित के धुआंधार जनसम्पर्क अभियान और उनसे जुड़ते जा रहे विभिन्न दल, संगठन व समाज के लोगों को देख कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेताओं की धड़कनें बढ़ गयी है..

भाजपा के पूर्व कतरास मंडल अध्यक्ष भारत शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता हन्जला बिन हक, कांग्रेस के नेता रवींद्र पांडे राम बचन पासवान, जावेद रजा जैसे कई नेता और कार्यकर्ता रोहित के पक्ष में प्रचार में जुटे है। विगत शुक्रवार को तेतुलिया में आयोजित पत्रकार वार्ता में बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी एनुल अंसारी के अलावा जेएलकेम प्रदेश महासचिव फैयाज अहमद व बसपा नेता कन्हाई सिंह ने रोहित यादव को समर्थन देने की घोषणा की। इन लोगो ने यह तर्क दिया कि जब निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री बनस कता है, तो रोहित यादव को क्यों नही जीता कर भेजा जाय। फैयाज अहमद व एनुल अंसारी ने कहा कि हमलोग बाघमारा को बचाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव को समर्थन कर रहे हैं..

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को हमेशा दिग्भ्रमित किया है। भाजपा ने हमेशा मुस्लिमों के साथ उपेक्षात्मक रवैया अपनाया है। जलेश्वर महतो विधायक बनकर पीएचडी मंत्री बने, बावजूद बाघमारा की जनता पानी की घोर समस्या झेल रही है। ढुल्लू महतो जनता का सहानुभूति लेकर तीन बार विधायक बने। अब वे पुरी तरह परिवारवाद की राजनीति में उतर चुकें हैं। ढुलू के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो भाजपा प्रत्याशी के रूप में इस बार बाघमारा के चुनावी मैदान में हैं। ढुलू महतो तीन बार यहां से विधायक रह चुके हैं। फ़िलहाल वे धनबाद के सांसद हैं और राजनीति में पूरी तरह से परिपक्व माने जाते हैं। बाघमारा में दो बार ढुलू महतो के बदौलत भाजपा का झंडा बुलंदी से फहरा..

इस बार भी ढुलू जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वही कन्हाई सिंह ने कहा कि बाघमारा की जनता को भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से छलने का काम किया है। विगत शुक्रवार को तेतुलिया में आयोजित पत्रकार वार्ताब में बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी एनुल अंसारी के अलावा जेएलकेम प्रदेश महासचिव फैयाज अहमद व बसपा नेता कन्हाई सिंह ने बाघमारा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव को समर्थन देने का घोषणा किया। फैयाज अहमद व एनुल अंसारी ने कहा कि हमलोग बाघमारा को बचाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव को समर्थन करते हैं। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ दिग्भ्रमित किया है। तो भाजपा ने हमेशा मुस्लिमों के साथ उपेक्षा की है..

जलेश्वर महतो विधायक बनकर पीएचडी मंत्री रहे बावजूद बाघमारा की जनता पानी की घोर समस्या झेल रही है। ढुल्लू महतो जनता की सहानुभूति लेकर तीन बार विधायक बने, लेकिन वे सिर्फ अपना संपत्ति बढ़ाने में लगे रहे। अब वे परिवारवाद की राजनीति में उतर चुकें हैं। इसलिए अल्पसंख्यक निर्दलीय प्रत्याशी रोहित के पक्ष में मतदान कर जनता का सेवक बनाने का काम करें। कन्हाई सिंह ने कहा कि बाघमारा की जनता को भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से छलने का काम किया है।मौके पर हाजला बीन हक, पप्पू दुबे, दिलिप मिश्रा, कन्हाई सिंह,ओम प्रकाश चौहान सहित अन्य मौजूद थे..

NEWSANP धनबाद से के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *