निरसा(NIRSA):निरसा स्थित डीएवी स्कूल में विगत 8 अप्रैल से अभिभावकों का चल रहा धरना प्रदर्शन आंदोलन अभी भी जारी है स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रबंधन पर मनमानी ढंग से फीस वृद्धि करते हुए री एडमिशन के नाम पर पैसे वसूली तथा स्कूल प्रबंधन के द्वारा ही स्कूल में किताबों के बिक्री के नाम पर पैसे की वसूली करने का आरोप लगाते हुए विगत लगभग 1 महीने से स्कूल जाने पर परिसर के सामने पंडाल बनाकर धरने पर बैठे हुए हैं इस दौरान दो-तीन बार स्कूल प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के साथ भी वार्ता हुई पर सभी वार्ता असफल रहे इसके बाद आज अभिभावकों द्वारा सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू किया गया l उक्त पंचायत की मुखिया पति रॉबिन धीवर ने स्पष्ट रूप से स्कूल प्रबंधन तथा जिला प्रशासन को चेतावनी दी की अगर हमारी मांगों को अविलंब नहीं माना गया तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे अनशन करेंगे और जरूरत पड़ी तो स्कूल घेराव भी करेंगे स्कूल प्रबंधन द्वारा बिना री एडमिशन के बच्चों को किताबें भी नहीं दी जा रही है जिसके कारण सैकड़ो की संख्या में पढ़ रहे बच्चों के शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है जिसको लेकर अभिभावक संघ काफी रोस में है l
News ANP के लिए निरसा से ब्यूरो रिपोर्ट

