निरसा विधानसभा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी जारी…

निरसा विधानसभा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी जारी…

निरसा(NIRSA): निरसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह लगभग 5:30 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। पहली कार्रवाई चिरकुंडा में कोयला कारोबारी बिनोद महतो के ठिकाने पर की गई है, जबकि दूसरी छापेमारी मैथन थाना क्षेत्र के मेन गेट स्थित अरविंद सिंह के आवास पर जारी है।

जानकारी के अनुसार, निरसा विधानसभा क्षेत्र में यह पहली बार ईडी की दबिश है, जिसे एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

ईडी की टीमें अब भी दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई हैं।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *