निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस…

निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस…

धनबाद(NIRSA): निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में रविवार को धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, गलफरबाड़ी ओपी में प्रभारी दीपक दास, कुमारधुबी ओपी में रोशन मिंज, एग्यारकुंड उत्तर पंचायत में पंचायत सचिव लालू रविदास, चिरकुण्डा नगर परिषद में इओ विजय कुमार हांसदा, चिरकुण्डा थाना में रामजी राय,प्रीमियर प्ले स्कूल मैथन मोड़ में जीप सदस्य गुलाम कुरैशी,स्वामी विवेका नन्द स्कूल गल्फबाड़ी में मुखिया अजय राम द्वारा झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया गया..

वही निरसा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मणिक बाखला ने झंडा फहराया।
निरसा विधानसभा क्षेत्र के चारों तरफ देशभक्ति गीत बजता रहा। इस राष्ट्रीय पर्व में सभी धर्म के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने झंडा को सलामी देकर देश की एकता एवं अखंडता की कसमें खाई..

गणतंत्र दिवस पर एसडीपीओ रजत मनिक बाखला ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की जनता को यह बता देती है कि भारतवर्ष में लोकतंत्र का राज है। इस अवसर पर पूरे देशवासियों, झारखंड, धनबाद सहित निरसा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बधाई देता हूं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *