धनबाद(DHANBAD): निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठाकियारी में चार जून की रात करीब हुए गोलिकांड में जख़्मी सागर मल्लाह के ब्यान पर निरसा पुलिस ने सुजीत रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने शुक्रवार की दोपहर प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा की चार जून की रात करीब दो बजे खून से लथपथ हालत में सागर मल्लाह को उसके परिजनों द्वारा थाना लाया गया। जिसमें यह जानकारी दी गई की पिठाकियारी के ही पड़ोसी सुजीत रविदास द्वारा सागर मल्लाह को अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारी गई है। गोली सागर के दाहिने पैर में घुटने से ऊपर लगी थी और काफी खून बह रहा था।
निरसा थाना द्वारा तत्काल सागर मल्लाह को अपनी गाड़ी से इलाज हेतु निरसा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया। उस वक्त सागर मल्लाह की स्थिति गंभीर रहने के कारण वह तत्काल बयान देने की स्थिति में नहीं थे। इस कारण उनके पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर निरसा थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। जिसमें सुजीत रविदास के अलावा अन्य तीन राज रविदास, राम रविदास तथा राहुल रविदास सभी पिठाकियारी के रहने वाले हैं। जिसके आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा SSP धनबाद के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी निरसा अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
5 जून को जख्मी सागर मल्लाह के पैर का ऑपरेशन कर उसमें फांसी हुई गोली धनबाद में चिकित्सकों द्वारा निकाली गई। उसके पश्चात इलाज कर रहे चिकित्सकों के परामर्श से पीड़ित का बयान लिया गया। जिसमें उन्होंने प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त सुजीत रविदास को गोली मारते हुए अपनी आंखों से देखने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुजीत रविदास को धनबाद जेल भेज दिया। गठित टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल शर्मा के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण सिंह चौधरी एवं सुमन कुमार कंठ शामिल रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

