निरसा में लाल झंडे वालो ने उद्योग को करवाया बंद,भाजपा करेगा चालू : जयप्रकाश, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, ग्रामीण…

निरसा में लाल झंडे वालो ने उद्योग को करवाया बंद,भाजपा करेगा चालू : जयप्रकाश, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, ग्रामीण…

धनबाद(NIRSA): जैसे जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है। वैसे वैसे राजनीतिक दल वोटरों के बीच अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दी हैं। उसी के तहत रविवार को भाजपा ग्रामीण पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में युवकों ने अपने अपने हाथों में झंडा, बैनर लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया। भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल छाप क्रम संख्या एक पर बटन दबाने की अपील की। टोली का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सह निरवर्तमान चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार आना बेहद जरूरी है। तभी अपने क्षेत्र निरसा का विकास सम्भव है। लाल झंडा वालो ने जिस जिस स्थान पर अपना झंडा लगाया हैं, वहां के सारे उद्योग बंद हुए हैं…

आज निरसा के दर्जनों बड़े बड़े उद्योग बंद हैं। स्थानीय युवा क्षेत्र से पलायन को मजबूर हैं। केएमसीईएल में कार्यरत मजदूर घर मकान बचाने के लिए अपने जमा पूंजी का एक एक पाई का हिसाब के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 20 नवंबर को इवीएम में एक नम्बर बटन दबा कर भाजपा प्रत्याशी अपर्णा के हाथों को मजबूत करे और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार स्थापित करें। राज्य में अपर्णा सेनगुप्ता को मंत्रीमंडल में जगह सुरक्षित करवाए। तभी हमारे निरसा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास होगा मजदूरों की आवाज विधानसभा में गूंजेगा। लाल झंडा वालो ने चिमनी से धुआं बंद करवाया हैं भाजपा उसी चिमनी से फिर से धुआं चालू करेंगे। आपका एक एक कीमती वोट भाजपा को दे और क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखे।टोली बगानधौड़ा, नीचूधौड़ा, कुमारधुबी बाजार ,बघाकुडी इत्यादि स्थानों में भ्रमण किया..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *