निरसा में प्रमुख कार्यकताओं के साथ भाजपाइयों ने की बैठक…

निरसा में प्रमुख कार्यकताओं के साथ भाजपाइयों ने की बैठक…

धनबाद(NIRSA):भारतीय जनता पार्टी निरसा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक निरसा पंजाबी मिलन में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संचालन जयप्रकाश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बृहस्पति पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से धनबाद ग्रामीण जिला के प्रभारी विनय जायसवाल उपस्थित थे। उन्होंने बारी -बारी से मंडलवार अध्यक्ष के लिए रायसुमारी ली। उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पित,सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को दायित्व देने की बात कही। विरोधी दल के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं, जिला प्रशासन के खिलाफ जल्द आंदोलन का निर्णय लिया गया। मौके पर धर्मजीत सिंह,विकास महतो,प्रशांत बनर्जी,संजय सिंह,शिव कुमार दारूका,मुन्ना सिंह,भूपेंद्र सिंह,जय प्रकाश सिंह,अशोक गुप्ता,डी एन पाठक, मधुरेंद्र गोस्वामी,बम्पी चक्रवर्ती,रानी केराई,रानी सिंह,अनिल यादव,संजय महतो,दीपा दास,परेश चंद्र दास, रंजीत मोदी, रिंटू पाठक, गुड्डू सिंह, गौतम दसोंधी,धीरज मिश्रा, मनोज सिंह, दुर्गा देवी, गीता गिरी, जयशंकर सिंह,भोला चौहान,धीरज सिंह,शफीउल काजी,तैमूर शेख, सजल दास, पूर्णेन्दु मालाकार, रतन तिवारी, भोला राय, अभिजीत माजी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *