निरसा खुदिया नदी में शव मिलने से सनसनी…

निरसा खुदिया नदी में शव मिलने से सनसनी…

धनबाद(DHANBAD):निरसा रविवार को सुबह निरसा थाना क्षेत्र के नायाडंगा काली मंदिर के निकट खुदिया नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई । खबर सुनते ही लोंगों की भीड़ उमड़ पड़ी । उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया मजनू बाउरी ने पुलिस को सूचना दी , सूचना पर निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । शव पानी मे तैर रहा था ,उसे निकाला गया । शव की पहचान नही हो सकी है । पुलिस शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु एस एन एम एम सी एच भेज दिया है । अंत्यपरीक्षण के बाद ही पता चलेगा कि पानी मे डूबने से मौत हुई है या हत्या कर नदी में फेंक दिया गया है । समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नही हो पाई है । पूर्व मुखिया मजनू बाउरी सहित स्थानीय लोंगों ने कहा कि खुदिया नदी का यह क्षेत्र डेंजर जॉन बन गया है । अधिकांश लोग यंहा नहाने आते हैं ,अबतक आठ दस लोंगों की नहाने के क्रम में मृत्यु हो चुकी है। उनलोंगों ने प्रशासन से मांग किया है कि इस क्षेत्र को डेंजर जॉन घोषित करते हुये बैरिकेटिंग किया जाय ।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *