निरसा क्षेत्र में अवैध खनन के रोकथाम के लिए मुगमा एरिया में उच्चस्तरीय बैठक…

निरसा क्षेत्र में अवैध खनन के रोकथाम के लिए मुगमा एरिया में उच्चस्तरीय बैठक…

धनबाद(NIRSA): पिछले दिनों से निरसा विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही कोयले की अवैध खनन व कोयला चोरी का मामला काफी तेजी से हो रहा है। जिसको लेकर निरसा वासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश एवं कार्यशाली पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे है। कुछ दिन पूर्व निरसा क्षेत्र में कोयले की लूट मामले में भाकपा माले के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अविलम्ब रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की थी..

क्षेत्र में पुलिस एवं इसीएल की लगातार हो रही किरकिरी के कारण अंत में निरसा अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारी, सीआईएसएफ, इसीएल सुरक्षा टीम एवं इसीएल प्रबंधन वार्ता करने शुक्रवार की देर शाम मुगमा एरिया में एकत्रित हुए..

वार्ता समाप्त होने के बाद इसीएल मुगमा एरिया महाप्रबंधक एस चौधरी एवं एसडीपीओ निरसा रजत मनिक बाखला ने बताया के क्षेत्र में अवैध तरिके से हो रही कोयला चोरी को रोकने के लिए हमलोग लगातार बैठक कर आपसी तालमेल बैठा संयुक्त कार्रवाई करने को लेकर चर्चा किया। जो की कारगर भी साबित हो रहा है। अवैध खनन रोकने एवं इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। आज की बैठक से कोयला चोरी रोकने में काफी कारगर सबित होंगी..

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *