निरसा के ECL के बरमुरी ओसीपी में लागतार हो रही डीजल एवं कोयला चोरी पर बीसीकेयू के बैनर तले स्थानीय प्रशाशन एवं प्रबंधन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

निरसा के ECL के बरमुरी ओसीपी में लागतार हो रही डीजल एवं कोयला चोरी पर बीसीकेयू के बैनर तले स्थानीय प्रशाशन एवं प्रबंधन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

निरसा(NIRSA):निरसा के ईसीएल के बरमुरी ओसीपी में लागतार हो रही डीजल एवं कोयला चोरी से क्षुब्द कर्मियों ने बीसीकेयू के बैनर तले स्थानीय प्रशाशन एवं प्रबंधन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया साथ ही जमकर नारेबाजी भी किया ।

इधर मीडिया से बातचीत में मजदूर नेता रामजी यादव ने कहा कि लंबे समय से चोरों ने बरमुरी ओसीपी को अपना निशाना बना रखा है लगातार डीजल की चोरी की जाती है अब तो हम मजदूर जो खून पसीना बहा कोयला उत्पादन का काम करते है और डीपो में जमा करने का काम करते है उसे भी कोयला चोर चुरा ले जा रहे है हद तो ये हो गई कि कोलियरी में खड़े मशीनों और गाड़ियों के पार्ट्स भी चोरी कर लेने का काम किया का रहा है। यादव ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब कोलियरी बंदी के कगार पर खड़ा रहेगा ।

इधर रामजी यादव ने कहा कि स्थानीय पुलिस और ईसीएल प्रबंधन के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की जाती है वो महज आईवाश है । सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है वक्त रहते इस चोरी की घटना पर लगाम नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में कोलियरी में ताला लटका मिलेगा और मजदूर भूखे मरने को मजबूर होंगे उन्होंने प्रबंधन के साथ साथ स्थानीय प्रशासन से पूरे घटनाक्रम पर लगाम लगाने का मांग किया है।

NEWS ANP के लिए निरसा से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *