निरसा के गोपीनाथपुर कोलियरी में हुई झड़प मामले में दोनों पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज, दो हिरासत में।

निरसा के गोपीनाथपुर कोलियरी में हुई झड़प मामले में दोनों पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज, दो हिरासत में।

धनबाद(NIRSA): इसीएल मुगमा क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी में एमडीओ मोड परियोजना में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर इंडी गठबंधन एवं भाजपा समर्थकों के बिच हुई आगजनी, पत्थरबाजी मामले में निरसा पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लि है। बाकी नामजदो व अन्य की तलाश जारी है..

बता दे की मंगलवार की सुबह इंडी गठबंधन दोबारा से कोलियरी परिसर में धरना देने जा रहे थे। तभी निरसा सीओ रमेश दास द्वारा उन लोगों को कोलियरी परिसर में जाने से रोका गया तथा बताया गया की धारा 163 लागू कर दिया गया है। इसलिए आप लोग कोलियरी परिसर में धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। उन्हें कोलियरी परिषर से बाहर 300 मीटर की दूरी पर जगह चिन्हित कर पंडाल बनाने की सलाह दी। वही मौके पर उपस्थित निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि कल घोषित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जब तक प्रबंधक 9 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता नहीं करती है तब तक कार्य भी बंद रहेगा..

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *