निरसा(NIRSA): कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के ही शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के फायरब्रिक्स के नौ घरों में बीते चोरी की घटना को अंजाम दे डाली । सभी घर में ताले बंद थे। कोई सामने के घर में सो रहा था तों कोई स्वजनों के घर में सोये हुए थे। इसके अलावा कुमारधुबी ओपी से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर फिटर लाइन में भी चोरी ने चार घरों का ताला तोड़ चोर घर में घुसे परन्तु कुछ नहीं मिलने पर वापस चला गया। सिर्फ एक घर का कुछ सामान चोरी हुआ है। घटना की सुचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यु एक्का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली तथा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित राम सिंह ने बताया कि सारे जेवरात सहित लगभग ढाई से तीन लाख की चोरी हुई है।
वही शिवपुजन सिंह ने कहा कि लगभग एक से सवा लाख रुपए की समान चोरी हो गया है।
पुलिस के लिए चोर बना चुनौती :
कुमारधुबी क्षेत्र के लिए इस तरह की दूसरी घटना है। 7 सितंबर को बागानधौड़ा के बंद आठ घरों में इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके कारण वर्तमान प्रभारी राजेश लोहरा को एसएसपी प्रभात कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया गया। अभी नए प्रभारी मैथ्यु एक्का के आये हुए दो दिन ही हुए है और चोरो ने फिर उसी तर्ज पर घटना को अंजाम दे दिया है।
जिनके घरों में हुई चोरी हुई है उन पीड़ितों में शिवपुजन सिंह, राम सिंह, रामाशीष राम, सुभाष मंडल, सोल्जर कुमार, उमेश चौधरी, शिवलखन चौधरी, राजू चौधरी, अमन कुमार शामिल है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

