निरसा(NIRSA): निरसा थाना अंतर्गत कालीमाटी गांव में बीते 1 जनवरी को हुई फायरिंग की घटना पर निरसा एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर एक अभियुक्त की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने खुलासा किया कि बीते एक जनवरी को निरसा क्षेत्र के कालीमाटी गाँव मे पैसे के लेनदेन को लेकर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को मौके से 6 खोखा भी बरामद हुआ था। घटना के बाद पीड़ित निरंजन कुमार चौहान के लिखित शिकायत के बाद एक टीम गठित की गई । इसके बाद घटना में सम्मिलित लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई । इस दौरान निरसा निवासी युवराज़ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना उपयोग किये जाने वाले पिस्टल भी बरामद की गई है।
एसडीपीओ ने ने कहा गिरफ्तार युवराज सिंह के निशान देह पर अन्य कई लोगों का नाम सामने आए हैं ।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

