नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने दी बधाई…

नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने दी बधाई…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर माननीय नितिन नवीन जी के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राज सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन भारतीय जनता पार्टी के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त संगठनात्मक संरचना का प्रतीक है। एक युवा, ऊर्जावान एवं दूरदर्शी नेतृत्व के रूप में उनका अनुभव और कार्यशैली पार्टी को नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने में विश्वास रखती है। नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कर रही है।
विधायक राज सिन्हा ने आगे कहा कि माननीय नितिन नवीन जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा तथा पार्टी देशभर में जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
उन्होंने अंत में कहा,“आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुए, यही कामना है।”

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *