धनबाद(DHANBAD): नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन उनके कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता एवं वर्षों के समर्पित कार्य का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
श्री सिंह ने कहा कि नितिन नवीन जैसे ऊर्जावान, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्वकर्ता के हाथों में संगठन की कमान आने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी जनहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
अंत में पशुपतिनाथ सिंह ने नितिन नवीन के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चन्द्रशेखर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अमलेश सिंह, तमाल राय, रवि मिश्रा, राजीव रंजन, अशोक बारीक, विनय गोयल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

