निगम चुनाव को लेकर आजसू (AAJSU )नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से की चर्चा…

निगम चुनाव को लेकर आजसू (AAJSU )नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से की चर्चा…

रांची (RANCHI): आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह ने मंगलवार की रात पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर देर रात तक गहन चिंतन-मनन हुआ…

इस मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक गोमिया लम्बोधर महतो भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन की मजबूती, प्रत्याशी चयन और आने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद नेताओं ने साथ में रात्रि भोज भी किया। माना जा रहा है कि यह बैठक धनबाद समेत आसपास के जिलों में आजसू की राजनीतिक सक्रियता को और तेज़ करेगी।

NEWS ANP के लिए लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *