नालियों की साफ सफाई को लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने लिखा नगर निगम को पत्र..

नालियों की साफ सफाई को लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने लिखा नगर निगम को पत्र..

झरिया। (JHARIYA)श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति धर्मशाला रोड झरिया के अध्यक्ष ने धर्मशाला रोड स्थित नालों में समुचित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर निगम से नालियों के सफाई को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष ने झरिया नगर निगम कार्यलय मे एक ज्ञापन देकर धर्मशाला रोड स्थित दोनो साइड के बड़े नालों की समुचित सफाई करने की मांग की है। पूजा कमेटी का कहना है की पिछले 74 वर्षो से मातृ सदन हस्पताल के समीप मां अम्बे मंदिर मे नवरात्रि पर्व मे मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है।

इस दौरान सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुओं का आगमन यहां होता है। लेकिन अभी तक निगम द्वारा नालों का समुचित सफाई नहीं होने से मंदिर के अगल बगल कचड़ो का अंबार लगा रहता है एसे मे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *