नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ…

नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत 5 दिवसीय सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बी. एल. अग्रवाला बिल्डिंग, साईं मंदिर, भागा रोड, बस स्टैंड के समीप, झरिया में किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा तथा साईं एंटरप्राइजेज की प्रशिक्षक नीतू देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि महिला स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला है और इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड निर्माण हेतु आवश्यक कच्चे माल के चयन, गुणवत्ता की पहचान तथा निर्माण की बुनियादी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षक नीतू देवी ने सरल एवं व्यवहारिक ढंग से प्रशिक्षण देते हुए महिलाओं को उत्पादन की प्रारंभिक तकनीकों से अवगत कराया। प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखा गया।

इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, यश अग्रवाल तथा चैतन्य अग्रवाल भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पाँच दिवसीय है, जिसका समापन 28 फरवरी को किया जाएगा। शाखा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगी।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *