नारायणपुर के कुरता मोड़ से चैनपुर हाई स्कूल तक बनेगा सड़क..मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास, भाजपा पर किया शब्द वाणों की बौछार…

नारायणपुर के कुरता मोड़ से चैनपुर हाई स्कूल तक बनेगा सड़क..मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास, भाजपा पर किया शब्द वाणों की बौछार…

जामताड़ा(JAMTADA):स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कुरता मोड़ से चैनपुर हाई स्कूल (1.5 किमी) सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि यह सड़क आदिवासी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। जिसे हेमंत सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “20 साल की नाकामी पर हेमंत सरकार के 6 साल भारी पड़े हैं। भाजपा विकास नहीं चाहती, जबकि हमारी सरकार हर गांव और हर मोड़ पर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं ला रही है।”

अंसारी ने कहा कि RIMS-2 का निर्माण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए हो रहा है, लेकिन भाजपा इसे भी मुद्दा बना रही है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार विधायक चुने जाने से यह साबित हुआ है कि लोग उनके कामकाज पर भरोसा करते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और मंत्री को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर विवेकानंद पाल, केशव नारायण मुर्मू, रविंद्र हेंब्रम, सनातन मुर्मू, रूपलाल हांसदा, काशीलाल पंडित, दीपक दा, प्रधान बसंत मुर्मू, निशापति हंसदा, निशापति हेंब्रम, वासुदेव मुर्मू और बीरबल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *