जामताड़ा(JAMTARA): झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने चुनावी समर में भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह पर हमला बोला है। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया की विधवा को फोन पर डराने के मामले पर चुन्ना सिंह के तेवर सख्त हो गया । उनका तेवर बेहद ही सख्त था। वहीं उन्होंने शालीन अंदाज में कहा कि जब मनुष्य पर विपत्ति आती है तो सबसे पहले उसकी आत्मा मर जाती है..
दरअसल उसी समय भाई और बहन में संघर्ष हो जाता है। उनका कहना था कि विपत्ति के बीच मन दूसरी दिशा में काम करता है। ऐसी भावनाएं एक महिला मां के प्रति व्यक्त की जाती हैं, जिसे मैं दोहरा नहीं सकता। यह विचार झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने चुनावी समर में सकलपुर में मीडिया से बातचीत में व्यक्त किया है।बी ओ 1आस्था और विश्वास का महापर्व छठ समाप्त होते ही चुनावी समर जोर पकड़ने लगा है। झामुमो प्रत्याशी चुन्ना सिंह सारठ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समर को लेकर प्रचार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने करमाटांड़ के मदनकट्टा, कालाझरिया, भरकटा, सहजपुर, सहरजोड़ी, सकलपुर, बरमुंडी समेत कई गांवों का दौरा किया। जहां हर वर्ग के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके पूर्व उन्होंने सकलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जहां उन्होंने चुनावी जंग जीतने की रणनीति पर मंथन किया। काफी समय बाद चुन्ना सिंह चुनावी समर में उतरे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल बदलने लगा है। चौक चौराहे पर लोग खुलकर बोलने लगे हैं..
उन्होंने सारठ विधानसभा की अव्यवस्था पर अपने अंदाज में हमला बोला है। किसी का नाम लिए बगैर कहा है कि चोर के 100 दिन, तो हवलदार के एक दिन। सोनार के 100 वार पर लोहार के एक वार होता है। हम सारे चोरी और सारी बेईमानी को उजागर करेंगे । सरकार को कार्रवाई करने पर मजबूर करेंगे। चुन्ना सिंह जब अपने पुराने तेवर में आ गए हैं । तो उनके सहयोगी भी भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रणधीर सिंह पर खुलकर आरोप लगाने लगे हैं। पूर्व मुखिया पति मट्टार नीलांबर मंडल ने रणधीर सिंह के दस वर्षों के काल खंड का सटीक चित्रण किया है..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट