जामताड़ा(JAMTARA): विधानसभा के लिए सोमवार को सीता सोरेन पर्चा भरेगी । इन्हें बीजेपी ने टिकट दिया है। इस बात की जानकारी मीडिया को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सीता सोरेन और सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी है। जहां मीडिया को संबोधित करने के दौरान सीता सोरेन फफक कर रोई। उस वक्त इरफान अंसारी के विवादित बयान पर बोल रही थी। तभी प्रसंगवश स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का नाम आया।जिस पर वह अपना धर्य खो दीं। जिन्हें जिला परिषद की पूर्व जिलाध्यक्षा पुष्पा सोरेन ने संभाला । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीता सोरेन जामताड़ा पार्टी कार्यालय पहुंची। उनके साथ सांसद विवेक ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुमित शरण , हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, आभा आर्या , सुजाता सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। जिसमें नारायणपुर के कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सहित आधा दर्जन कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में योगदान दिया। सीता सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इरफान नहीं जानते कि हम कौन हैं , किसकी पत्नी हैं और किसके घर से बिलाॅंग करते हैं। हमारे ससुर और पति का जामताड़ा कर्म भूमि है। यही से शुरू हुआ आंदोलन का परिणाम झारखंड राज्य है। हमारे खिलाफ इस तरह के टिप्पणी से आदिवासी और महिला वर्ग आहत हैं। मुझे ओडिशा का बता रहे हैं। तब सोनिया गांधी कहां से है। यह भी बताना चाहिए था। उनको हम और मेरे समाज के लोग मांफ नहीं करने वाले हैं। सोरेन ने आदिवासियों के हवाले से कहा है कि उन्हें गांव से खदेड़कर भगा दिया जाएगा। उन्हें मंत्री की गरीमा क्या होना चाहिए। सीता सोरेन ने कहा कि आज मेरे पति नहीं है तो कहते कहते भावुक हो गईं। अपनी भावनाएं छिपाने का भरसक प्रयास किय..
लेकिन वह अपने आपको रोक नहीं सकी और फफक कर रोने लगी। जिन्हें जिला परिषद की पूर्व जिलाध्यक्षा पुष्पा सोरेन ने संभाला। सांसद विवेक ठाकुर ने सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने की एक ओर जानकारी मीडिया को दिया। वहीं दूसरी तरफ इरफान अंसारी पर वृद्ध शिबू सोरेन के फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह विषय यही नहीं रूकेगी। आदिवासी महिला के सम्मान से जुड़ा है। इस विषय को हम अंतिम मुकाम तक ले जाएंगे। नामांकन सभा में और अलग अलग ढंग से हम इसका विरोध करेंगे।वहीं बीजेपी में कांग्रेस छोड़कर शामिल रागनी सोरेन ने इरफान अंसारी पर आदिवासी महिला को ठगने का आरोप लगाया है..
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट