रांची(RANCHI):नामकुम में दशहरा बड़े धूम -धाम और विधि विधान से मनाया गया. मां दुर्गा की आराधना के लिए भक्तों की अपार भीड़ देखी गई.
विजयदशमी के दिन भी पूरे हर्षोउल्लास का माहौल दिखलाई पड़ा और मां दुर्गा को विदाई दी गई.
वही रावण दहन भी किया गया. रावण के साथ भाई मेघनाथ और कुम्भकर्ण को भी जलाया गया. दहन में विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार, सतीश पाल मुंजनी की तरफ से संयुक्त रूप से किया गया.
मनोज सिंह ने कहा कि “रावण कुम्भकरण और मेघनाथ का संहार त्रेता युग मे हो चुका है.आज हमारे अंदर जो रावण लोभ, मद, काम, क्रोध, मोह के रूप मे विराजमान है उसका नाश करना है,अधर्म पर धर्म की विजय के लिए हमेशा धर्म के साथ खड़ा होना है”
थाना प्रभारी मनोज कुमार, सतीश पाल मुंजनी ने भी दशहरा को असत्य पर सत्य की जीत बताया. घनश्याम सिंह के नेतृत्व मे राम लखन जानकी की झांकी भी निकाली गई. जो देखते ही बन रही थी. रावण दहन कार्यक्रम का संचालन राजा सिंह ने किया.!अध्यक्षता अशोक नायक ने किया. मौक़े पर पूजा समिति के अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह, सचिव ईश्वर दयाल साहू, संरक्षक सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष हेमंत, सुनील साहू, शत्रुधान बड़ाइक, मोगो भगत, सहित हजारों की संख्या मे लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

