
रांची (RANCHI ):नामकुम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद रांची की ओर से 26 वीं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसके साथ ही भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ. इस मौके पर आर डी एस पब्लिक स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई नेतृत्व परिषद के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर नारायण प्रसाद और एभरो के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने किया.

तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे
यह भव्य तिरंगा यात्रा नामकुम बाजार, महाराणा प्रताप चौक, सदाबहार चौक, चाय बागान होते हुए वापस स्कूल आई.इस दौरान पूरे रास्ते भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे से आसमान गुंजायमान और अलौकिक दिखाई पड़ा.
स्कूल परिसर में भारत माँ के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, श्याम किशोर सिंह, ज्योति कुमारी, नीरा देवी सहित कई लोगों ने दीप जलाकर , फूल चढ़ाकर नमन किया.
मुख्य अतिथि ने कहा कि “कारगिल विजय भारत की एकता की जीत है”

मनोज सिंह ने बताई करगिल की कहानी
सांसद प्रतिनिधि सह एभरो चीफ मनोज सिंह ने कारगिल जंग की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि “देश का जवान ज़ब सरहद पर जागता है तब देशवासी चैन की नींद सोते है.कारगिल पाकिस्तान के नापाक इरादों की एक घृणित साजिश थी, हमने उन्हें दिल्ली लाहौर बस सेवा दिया था, ताकि पडोसी देश से सम्बन्ध सुधरे, लेकिन पाकिस्तान ने पीठ पीछे खंजर मारते हुए यानि धोखा करके कारगिल को कब्ज़ा करने की कायराना कोशिश की. लेकिन देश के वीर जवानों ने थल,जल और वायु सेना ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देते हुए कारगिल छोड़ने को मज़बूर कर दिया. इस शौर्य और साहस का नतीजा रहा कि भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय हासिल किया. इन जवानों ने करगिल को दुश्मनों से आजाद करने के लिए अपना खून बहाया और बलिदान दिया. उनकी शहादत और इस देश प्रेम को शत -शत नमन है”
करगिल जंग लड़ने वाले मेजर डी. के सिंह हुए सम्मानित
इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ज्योति कुमारी, नीरा देवी, श्याम किशोर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया. इससे पूर्व सभी आए हुए अतिथि का संगठन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. खासतौर से कारगिल युद्ध मे लड़ाई लड़ चुके सूबेदार मेजर डी के सिंह को सम्मानित किया गया.वीर नारियों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
इस मौक़े पर अनिल कुमार सिंह, देवराज पासवान, डी सी वर्मा, एस पी सिंह, मीणा देवी, नीरा देवी, उर्मिला देवी, पिलेश्वरी देवी, सूरजदीप सिंह, प्रदीप सिंह,बिकु सिंह, चन्दन बास्की, शिल्पी शालिनी, सुजाता देवी, अनीता देवी मंजुला देवी, सबिता देवी, कृष्णा कुमार, पृथ्वीराज सिंह, देवराज सिंह, बंटी सिंह,अपराजिता देवी, सहित सैकड़ों की संख्या मे छात्र छात्राएं और पूर्व सैनिक इस कार्यक्रम के भागीदार बने.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

