राँची(RANCHI) : झारखंड CID की साइबर क्राइम टीम ने नागपुर, महाराष्ट्र के दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम जयत ताराचन्द्र अन्नापूणे और अजय रामभरोसे वाल्मिकी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों फेसबुक, व्हाट्सएप और गूगल सर्च के जरिये लोगों को झांसे में लेकर उन्हें चूना लगाना इन दोनों की फितरत है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 मोबाइल और 4 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है, ताकि इस साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
फर्जी ट्रेडिंग कंपनी और ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी
शिकायतकर्ता ने 4 अगस्त, 2025 को साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वादी ने बताया कि इन अपराधियों ने NJ Financial Research नामक फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस कंपनी और HNAC नामक फर्जी ऐप के जरिए उन्हें निवेश का लालच दिया। अपराधियों ने वादी को 5 से 10 गुना रिटर्न का झांसा देकर कुल 23 लाख रुपये ठग लिए। इन पैसों को अपराधियों ने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाया। जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि Axis Bank खाता 922020004679287 में मात्र 23 दिनों में कुल 2.51 करोड़ रुपये जमा किए गए।
12 राज्यों में दर्ज शिकायतें
गृह मंत्रालय के National Cyber Crime Reporting Portal के अनुसार, उक्त खाता के खिलाफ केरल, गुजरात, कर्नाटका, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और झारखंड सहित कुल 12 शिकायतें दर्ज हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

