नहीं रुक रही लड़कियों से छेड़खानी की घटना, बीकॉम छात्रा से छेड़छाड़, पता बताने वाले को 5 हजार का इनाम…

नहीं रुक रही लड़कियों से छेड़खानी की घटना, बीकॉम छात्रा से छेड़छाड़, पता बताने वाले को 5 हजार का इनाम…

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अभी स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर में एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये जाने लगे हैं. दरअसल, सदर अस्पताल के पास बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है. एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़खानी की जब वह कॉलेज से जा रही थी…

सीसीटीवी में मिली तस्वीर पुलिस ने रखा 5000 का इनाम

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाने में जुट गई. सीसीटीवी की फुटेज में घटना दिखाई दे रही है जिसमें युवक छात्रा के साथ छेड़खानी करता हुआ दिख रहा है. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. सीसीटीवी फुटेज में लड़के का चेहरा धुंधला नजर आ रहा है. पुलिस ने वहां मौजूद दुकानदारों से भी पूछताछ की. वहीं पुलिस ने अब आरोपी की पहचान बताने या उसका सुराग देने वाले 5000 इनाम की घोषणा कर दी है….

क्या कहा आसपास के दुकानदारों ने

सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद दुकानदारों के मुताबिक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और जब छात्रा ने इसका विरोध किया और हल्ला मचाया तो युवक ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों और दुकानदार जमा हो गए. खुद को अकेले पड़ता देख युवक छात्रा को देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया…एक सप्ताह में राजधानी में दूसरी छेड़छाड़ की घटनाराजधानी रांची में कुछ दिनों पहले भी एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी जिसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद अधिकारी भी रेस में आए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया….

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *