नहीं रहे पत्रकार सुशील भिवानी वाला, बस्ताकोला गौशाला में हुआ अंतिम संस्कार…

नहीं रहे पत्रकार सुशील भिवानी वाला, बस्ताकोला गौशाला में हुआ अंतिम संस्कार…

झरिया(JHARIA): फ्रीडम फाइटर दैनिक समाचार पत्र के कर्मठ पत्रकार सुशील भिवानी वाला का निधन सोमवार की रात धनबाद स्थित अपने निवास में हो गया..

परिजनों के अनुसार सोमवार की रात उन्हें हार्ट अटैक आया था। चिकित्सकों के लाख प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।मंगलवार को बस्ताकोला स्थित गौशाला में उनका अंतिम संस्कार हुआ।अंतिम संस्कार में मुखअग्नि पुत्र दीपक अग्रवाल ने दिया, जहां बड़ी संख्या में लोग व पत्रकार मौजूद थे। वे अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्र को छोड़ गए।सुशील भिवानीवाला पत्रकार के साथ साथ समाज सेवी एवं धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।धनबाद नारायणी सेवा समिति के अलावा झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के सक्रिय सदस्य थे। रचनात्मक कार्यों में उनकी बड़ी रुचि रहती थी। पत्रकारिता जगत में जी काफी समय से दिवंगत भिवानी वाला जुड़े रहे।उनके निधन पर फ्रीडम फाइटर समाचार पत्र के ब्यूरो अजय रवानी, अभिषेक अग्रवाल, सीडी मिश्रा, जेके सिंह, संतोष दे, रोशन हजारी के अलावा मुक्तेश्वर मिश्रा, उमेश सिंह, जनक देव जनक आदि पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *