नहाय खाए के साथ छठ पर्व आज से शुरू…

नहाय खाए के साथ छठ पर्व आज से शुरू…

धनबाद(DHANBAD): लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय खाय से शुरू हो रही है.नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी और भात – चावल खाया जाता है। दरअसल, इस दिन लौकी की सब्जी या कद्दू की सब्जी बनाने का प्रचलन है। यह छठ के व्रत का पहला प्रसाद है जिसे व्रती और उसके परिवार वाले ग्रहण करते हैं। धनबाद की रहनेवाली व्रती सीमा सहाय के घर छठ पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है. परिवार वाले पकवान बनाने के लिए गेहूं सुखाने से लेकर रंगोली बनाकर घर सजाने और नहाय खाय का प्रसाद तैयार करने में अपना सहयोग दे रहे हैं. व्रती सीमा सहाय ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षो से छठ कर रही हैं. उन्होंने बताया छठ लोक आस्था का महापर्व है जोकि स्वच्छता का भी प्रतीक माना जाता है. सीमा सहाय घर पर ही बने कृतिम घाट पर ही अर्घ्य देती हैं. उनका कहना है किछठ में शुद्धता का विशेष ध्यान रखना होता है. तालाब का पानी अत्यधिक गंदा होने के करण घर पर ही जल कुंड बनाकर अर्घ्य अर्पित करते हैं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *