नशे के सौदागरों को तगड़ा झटका, 4.5 किलो माल के साथ चार धराये…

नशे के सौदागरों को तगड़ा झटका, 4.5 किलो माल के साथ चार धराये…

रांची(RANCHI) : राजधानी रांची की पंडरा पुलिस ने नशे के सौदगरों को तगड़ा झटका दिया है। गांजा खरीद-बिक्री करने के इल्जाम में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम प्रिंस कुमार सिंह, अजीत कुमार साहु, दामोदर साहु और संजय साहु बताये गये। अजीत, दामोदर और संजय अगल-अलग गुमती चलाते हैं। प्रिंस सिंह इन लोगों को गांजा सप्लाई करता है और उक्त गांजा को ये तीनों बेचा करते हैं। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है। प्रिंस कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। रांची के डोरंडा, कोतवाली और सुखदेवनगर थाना में उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा आज यानी रविवार को पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने किया।

ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बीते पांच अप्रैल को दिन के करीब सवा 12 बजे इंफॉर्मेशन मिली कि ITI बस स्टैंड के पास तीन अलग-अलग गुमटी दुकान में गांजा बेचा जाता है। इन गुमटियों में जो लड़का गांजा सप्लाई करता है, वह अभी आया हुआ है। उसके हाथ में एक झोला है, उसमें गांजा हो सकता है। मिली इंफॉर्मेशन को आला अधिकारियों तक पहुंचायी गयी। इसके बाद बिना देर किये कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी और बताये गये लोकेशन पर रेड मारी गयी। सबसे पहले 26 साल के प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने दबोचा। उसकी निशानदेही पर 49 साल के अजीत कुमार साहु, 52 साल के दामोदर साहु और 49 साल के संजय साहु को गिरफ्तार किया गया। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गुमटी के मालिकों ने बताया कि उनके घरों में गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। उनकी निशानदेही पर उसके घरों पर छापेमारी की गयी गांजा जब्त कर लिया गया। पुलिस का इस कार्रवाई से नशे का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

इन लोगों को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार अभिषेक कुमार, पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार, एसआई श्याम नाथ उरांव और सिपाही अकरम खां की अहम भूमिका रही।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *