नव वर्ष की आगमन के पूर्व धनबाद एसएसपी ने लिया बड़ा फैसला, कई हुए लाइन हाजिर तो कई को मिला थाना की कमान…

नव वर्ष की आगमन के पूर्व धनबाद एसएसपी ने लिया बड़ा फैसला, कई हुए लाइन हाजिर तो कई को मिला थाना की कमान…

झरिया(JHARIA): नए वर्ष 2025 के आगमन एवं वर्ष 2024 के विदाई का आखरी दिन धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक कड़े फैसले लेते हुए एक साथ कई थानेदार का किया तबादला। कई हुए लाइन हाजिर तो कई को मिला थाने की कमान। जिसके तहत घनुवाडीह ओपी परिसर में नए ओपी प्रभारी के रूप में सोनू कुमार ने पदभार ग्रहण किया जबकि लोदना ओपी परिसर में गौरव कुमार ने नये प्रभारी के रूप में मंगलवार को पद भार ग्रहण किया है। इधर घनुडीह ओपी के पूर्व प्रभारी पवन कुमार सिंह को फिलहाल धनबाद पुलिस केन्द्र में पोस्टिंग कर दिया गया है..

मौके पर घनुवाडीह ओपी के नये प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार घनुडीह ओपी परिसर में नये प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया हूं। सर्व प्रथम क्षेत्र की जनता को अग्रिम आने वाले नये वर्ष 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं..

इसके अलावा हमारी प्राथमिकता होगी कि क्षेत्र की जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ अमन शांति बहाल करना। वही असमाजिक तत्वों के साथ साथ अवैध कारोबारियों पर नकेल कसना हमारी प्रार्थमिकता है। इसके लिए क्षेत्र के जनता से भी अपील करुंगा कि कहीं भी किसी तरह कोई घटना की जानकारी मिले अविलंब सूचित करें इसके लिए घनुडीह ओपी पुलिस 24 घंटे तात्पर्य है और आगे भी रहेगी..

वही नए ओपी प्रभारी सोनू कुमार को कार्य भार संभालते ही परिसर में पुलिस कर्मियो के साथ साथ कई समाजसेवियों ने गुलदस्ता भेंट कर उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।मौके पर एएसआई अकलेश कुमार, रामू राम, संतोष कुमार के आलावा कई समाजसेवी मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *