“नव्या – पहचान को सम्मान” : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान…

“नव्या – पहचान को सम्मान” : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान…

झरिया(JHARIA): अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नव्या – पहचान को सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा, संवेदना एवं सामाजिक परिवर्तन में योगदान के लिए नव निर्वाचित पार्षद सुमन अग्रवाल एवं समाज सेविका साधना देवरालिया को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी का निर्माण करने के लिए शिशु विहार की शिक्षिका शारदा शर्मा तथा राजकमल स्कूल की शिक्षिका प्रियंका चौधरी को सम्मान प्रदान किया गया।

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में परंपरा, सृजन और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने में योगदान के लिए मंगल पाठ और भजन गायिका श्रीमती सरोज शर्मा एवं सरिता जलुका को सम्मानित किया गया।

उद्यम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा दिखाने के लिए साई एंटरप्राइजेज की निदेशक पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया।

वहीं युवा प्रेरणा के क्षेत्र में अपने कार्य, सोच और ऊर्जा से युवाओं को प्रेरित करने के लिए अरुणा भगानिया को सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक यश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल, विवेक लिल्हा, राजीव सावंतिया, विशाल पलसानिया, सचिव दीपक अग्रवाल, चैतन्य अग्रवाल, पीआरओ विकाश अग्रवाल, हेमंत केजरीवाल एवं जया शर्मा उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *