झरिया(JHARIA): रविवार को मैन रोड चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित पुलिस चेकपोस्ट के समीप एक अनियंत्रित टोटो रिक्शा तेज रफ्तार से सड़क पर खड़े एक मोटरसाइकल को टक्कर मारते हुए बगल के एस.के इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने के कारण दुकान बंद था जिससे बड़ी घटना होने से बच गया..
हालांकि टोटो रिक्शा के चपेट मे आने से दुकान के समीप खड़े मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने टोटो रिक्शा चालक को पकड़ लिया। टोटो रिक्शा चालक ने अपना नाम सौरव बताया जिसकी उम्र महज 18 वर्ष थी साथ ही उसे टोटो रिक्शा चलाने का जानकारी था बस सड़क खाली देख टोटो रिक्शा पर हाथ साफ करने मुख्य मार्ग पर निकल लिया था..
हालांकि जब टोटो रिक्शा चालक ने स्थानीय लोगों से माफी मांगी तो कम उम्र होने के कारण स्थानीय लोगों ने उसे छोड़ दिया जिसके बाद टोटो रिक्शा चालक वहां से अपना टोटो रिक्शा लेकर चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई नई घटना नहीं है शहर मे ट्रेफिक पुलिस जवान के ना होने के कारण इनपर नकेल कसने वाला कोई नहीं है। कुछ दिनों पूर्व ही इसी जगह एक टोटो रिक्शा के चपेट मे आने से दस वर्षीय बच्चे का पाव भी टूट चुका है। बार बार घटनाएं हो रही है लेकिन जिला प्रशासन को कोई बड़ी घटना घट जाने का इंतजार है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

